अमेरिका में एक गर्भवती महिला के अल्ट्रासाउंड में अजीब चीज़ देखने को मिली है। ये इतनी अजीब-ओ-ग़रीब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और सिर्फ दो दिन में इसे दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और अल्ट्रासाउंड में नज़र आ रही तस्वीर की अपनी तरह से व्याख्या कर रहे हैं।
दरअसल इस महिला के गर्भ में 8-10 हफ़्ते का शिशु था जिसे एक प्रेत घूरता नज़र आ रहा है। इस अल्ट्रासाउंड की तस्वीर को एक अज्ञात व्यक्ति ने पोस्ट किया है।
प्रेत की तरह दिख रही छवि की काली आंखें हैं और सिर पर सींग भी नज़र आ रहे हैं। ग़ौर से देखने पर ये जलपरी की तरह भी लगती है क्योंकि नीचे इसकी पूंछ भी है।
जोसफ़ फ़िंच के नाम के व्यक्ति ने सबसे पहले इस ओर ध्यान खींचा। उसने लिखा: 'बच्चे के पास प्रेत दिख रहा है।
ऐसे ही एक अन्य यूज़र ने लिखा: 'क्या किसी को दाहिने तरफ प्रेत नहीं दिख रहा?'
कुछ यूज़र्स की अलग व्याख्या है। जैकब ने लिखा कि ये अजीब सी छवि किसी देवी की तरह है। : 'बच्चे के दाहिने तरफ हिंदू देवी नज़र आ रही है।'
एक यूज़र को तो एक नहीं दो छवियां नज़र आ रही हैं। उसने लिखा: 'ओ तेरी! ये डरावना है। मुझे शिशु के दोनो तरफ दो छवियां नज़र आ रही हैं।'
एक ने लिखा: 'मुझे तो प्यारी सी जलपरी दिख रही है। सबको प्रेत दिख रहा। हम सब कितने अजीब हैं।'
फ़्लटरबनी को ये कोी डॉक्टर दिखता है जबकि ब्रायन नाम के यूज़र को ये किसी डरावनी फ़िल्म का दृश्य लगता है।
टूबाडिहीडाबूट ने लिखा: 'दाहिनी तरफ़ क्या चमत्कारी महिला है?'
एक अन्य ने लिखा: '2016 में भूत आने वाला है।'
जब साइट पर लोगों ने इस बारे में और जानकारी चाही तो ओरिजनल पोस्टर ने लिखा: 'अब सब कुछ ठीक ठाक है। बच्चा दो महीने पहले पैदा हो गया।
अल्ट्रासाउंड लेने वाले व्यक्ति के पास भी इस अजीब सी छवि के बारे में कोई जवाब नहीं था। उसने कहा कि इसके पहले उसने कभी भी इस तरह की चीज़ नहीं देखी।