1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US: जो बाइडेन और कमला हैरिस की अब नियमित रूप से Covid-19 की होगी जांच

US: जो बाइडेन और कमला हैरिस की अब नियमित रूप से Covid-19 की होगी जांच

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2020 09:37 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 09:37 am IST

अमेरिका में नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की कोविड-19 संबंधी जांच नियमित रूप से होगी।

Joe Biden and Kamala Harris- India TV Hindi
Joe Biden and Kamala Harris Image Source : PTI

वॉशिंगटन: अमेरिका में नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की कोविड-19 संबंधी जांच नियमित रूप से होगी। बाइडेन के प्रवक्ता ऐंड्रयू बेट्स ने कहा, ‘‘यह कदम, 100 वर्षों के सबसे भयावह जन स्वास्थ्य संकट के दौरान ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति) के बेहद खराब कुप्रबंधन को बदलने की जो बाइडेन और कमला हैरिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

बेट्स ने सोमवार को इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि अभी तक बाइडेन की कोई जांच हुई है या नहीं। हालांकि प्रचार अभियान की उप प्रबंधक केट बेडिंगफिल्ड ने रविवार को कहा था कि उनकी (बाइडेन) जांच नहीं हुई है। अन्य एक सदस्य ने बताया कि प्रचार अभियान से जुड़े चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर नियमित जांच का यह फैसला लिया गया है।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश