1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जो बाइडेन के सलाहकार सेंड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित

जो बाइडेन के सलाहकार सेंड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2020 10:17 am IST,  Updated : Dec 18, 2020 10:17 am IST

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के करीबी सलाहकारों में से एक सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

जो बाइडेन के सलाहकार...- India TV Hindi
जो बाइडेन के सलाहकार सेंड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित Image Source : PTI

विलमिंगटन (अमेरिका): अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के करीबी सलाहकारों में से एक सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बाइडेन की टीम ने यह जानकारी दी। बाइडेन की टीम की प्रवक्ता केट बेडिंगफिल्ड ने एक वक्तव्य में बताया कि लुईसियाना से प्रतिनिधि सेड्रिक रिचमंड अभियान रैली में शामिल होने के लिए अटलांटा गए थे जहां से आने के दो दिन बाद, बृहस्पतिवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

बाइडेन प्रशासन से बतौर वरिष्ठ सलाहकार जुड़ने के लिए रिचमंड कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं। बेडिंगफिल्ड ने कहा कि रिचमंड, बाइडेन के करीबी संपर्क में नहीं आए थे तथा बाइडेन की भी बृहस्पतिवार को ही कोविड-19 संबंधी जांच करवा ली गई जिसमें पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं है।

पिछले महीने के चुनाव के बाद से बाइडेन आमतौर पर अपने गृह राज्य के आसपास ही रहते हैं और चुनाव वाले दिन के बाद से यह दूसरी ही बार है जब वह डेलावेयर से बाहर निकले। बाइडेन की टीम ने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश