1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: 9/11 का ये वीडियो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

VIDEO: 9/11 का ये वीडियो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2015 06:14 pm IST,  Updated : Sep 14, 2015 07:04 pm IST

नई दिल्ली: 14 साल पहले आज ही के दिन (11 सितंबर 2001) को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। यह अमेरिका के लिए काला दिन था, जिसमें हजारों अमेरिकी नागरिक बेमौत मारे

VIDEO: जब 9/11 को वर्ल्ड...- India TV Hindi
VIDEO: जब 9/11 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुआ था हमला

नई दिल्ली: 14 साल पहले आज ही के दिन (11 सितंबर 2001) को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। यह अमेरिका के लिए काला दिन था, जिसमें हजारों अमेरिकी नागरिक बेमौत मारे गए थे। अमेरिका की शान माना जाना वाला 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' इस हमले से पल भर में राख का ढेर बन गया। इस हमले में आतंकवादियों ने दो विमान को 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' से टकरा दिया था। जबकि एक विमान से पेंटागन पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में करीब 3 हजार लोगों की जान गई थी, जिसमें विमान में सवार यात्री भी शामिल थे।

ओसामा बिन लादेन था जिम्मेदार-

अमेरिका में हुए इस घातक हमले के पीछे आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का हाथ था। अमेरिका ने सालों खोजने के बाद 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन को मार दिया था।

मामले को अंजाम देने के लिए 4 प्लेन किए गए थे हाईजैक-

इस पूरे षड़यंत्र में कुल 19 आकंवादी शामिल थे। आतंकियों ने हमले को अंजाम देने के लिए 4 प्लेन हाईजैक किए थे, जिसमें से दो प्लेन को 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' पर और एक पेंटागन पर गिराया था, जबकि तीसरा शेंकविले के खेत में गिरा दिया था। हालांकि इसमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा था। आइए आपको दिखाते हैं अमेरिका की वो काली रात-

अगली स्लाइड में देखें दिल दहला देने वाला वो वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश