1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के 3 राज्यों में बवंडर

अमेरिका के 3 राज्यों में बवंडर

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2015 01:17 pm IST,  Updated : Apr 10, 2015 01:17 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के मध्यपश्चिमी तीन राज्यों आयोवा, इलिनॉय और ओहियो में बवंडरों ने दस्तक दी है। नेशनल वेदर सर्विस ने इन राज्यों में विशेष रूप से स्थिति खतरनाक होने की चेतावनी दी है। 'सीएनएन' चैनल

- India TV Hindi

वाशिंगटन: अमेरिका के मध्यपश्चिमी तीन राज्यों आयोवा, इलिनॉय और ओहियो में बवंडरों ने दस्तक दी है। नेशनल वेदर सर्विस ने इन राज्यों में विशेष रूप से स्थिति खतरनाक होने की चेतावनी दी है। 'सीएनएन' चैनल ने शुक्रवार को मौसम विभाग के हवाले से कहा कि गुरुवार को इलाके में तूफानों के दस्तक देने की वजह से मध्यपश्चिम में रहने वालों को खराब मौसम के लिए सतर्क रहना चाहिए।

आपातकाल प्रबंधन के एक प्रवक्ता ने कहा कि तूफान के चलते इलिनॉय के फेयरडेल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, इलिनॉय स्थित रोशेल में कई लोगों के घायल होने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।

यूट्यूब पर खतरनाक तूफान की एक वीडियो अपलोड की गई है।

तूफान पूर्वानुमान केंद्र की ओर से कहा गया कि बुधवार को ओकलाहोमा, कंसास एवं मिरौरी में आठ और बवंडर देखे गए।

मध्यपश्चिम, मिसिसिपी, रिवर वैली, टेनेसी रिवर वैली और दक्षिणी ग्रेट लेक के करीब और तूफान आने की आशंका है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश