1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OMG! कम से कम 650 करोड़ रुपये में बिकेगी दा विंची की यह पेंटिंग?

OMG! कम से कम 650 करोड़ रुपये में बिकेगी दा विंची की यह पेंटिंग?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2017 08:34 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 08:34 pm IST

विंची ने अपने जीवनकाल में कई पेंटिंग्स बनाई थीं, लेकिन दुनिया को उनमें से सिर्फ 16 के बारे में ही पता है...

Salvator Mundi | christies.com- India TV Hindi
Salvator Mundi | christies.com

न्यूयॉर्क: बहुमुखी प्रतिभा के धनी और इतिहास में सबसे प्रतिभाशाली शख्सियतों में से एक माने जाने वाले लियानार्डो दा विंची की पेंटिंग्स करोड़ों डॉलर में बिकती रही हैं। अपने जमाने के मशहूर वैज्ञानिक, संगीतकार, लेखक, पेंटर और आर्किटेक्ट लियोनार्डो की हर कलाकृति मानव सभ्यता के इतिहास की बहुमूल्य धरोहर है। किसी के भी मन में यह सवाल कौंध सकता है कि खुले बाजार में लियोनार्डो दा विंची की एक ‘खास’ पेंटिंग की कितनी कीमत है? हम बात कर रहे हैं विंची की मशहूर पेंटिंग 'साल्वातोर मुंडी' की।

एक रूसी अरबपति ने जब 12.75 करोड़ डॉलर में यह लगभग 500 साल पुरानी पेंटिंग खरीदी थी तब वह खुद को ठगा हुआ महसूस करता था, बहरहाल वह सही है या नहीं, इस सप्ताह यह साफ हो जाएगा। लियोनार्डो दा विंची की ईसा मसीह की यह पेंटिंग ‘साल्वातोर मुंडी’ या ‘सेवियर ऑफ द वर्ल्ड’ न्यूयॉर्क में नवंबर में होने वाली कला निलामी की सबसे चर्चित पेंटिंग होने जा रही है। क्रिस्टी ऐंड सोदबी की संयुक्त नीलामी में इस पेंटिंग की बोली 10 करोड़ डॉलर (लगभग 650 करोड़ रुपये) से ऊपर जाने की उम्मीद है। बुधवार को क्रिस्टी में इसकी नीलामी होगी।

बहरहाल नीलामी घर ने इस विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बेचने वाले की पहचान एक यूरोपीय संग्रहकर्ता के तौर पर बताई है। विक्रेता ने इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर लगाई है। विंची ने अपने जीवनकाल में कई पेंटिंग्स बनाई थीं, लेकिन दुनिया को उनमें से सिर्फ 16 के बारे में ही पता है। यही वजह है कि उनकी हर पेंटिंग की कीमत करोड़ों डॉलर में होती है। लियोनार्डो की यह पेंटिंग भी उन्हीं 16 पेंटिंग्स में से एक है। यह विंची की पहली ऐसी पेंटिंग है जिसकी सार्वजनिक नीलामी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश