1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत के संबंध में पुरानी सोच दुनिया बदलने को मजबूर हो गई है: नरेंद्र मोदी

भारत के संबंध में पुरानी सोच दुनिया बदलने को मजबूर हो गई है: नरेंद्र मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 28, 2015 07:14 am IST,  Updated : Sep 28, 2015 09:23 am IST

कैलिफोर्निया: कैलिफोर्निया के सैप सेंटर में PM नरेंद्र मोदी ने का रॉक्स्टार स्वागत हुआ जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 18 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले सैप सेंटर 'नमो-नमो' के नारे से गूंज उठा।

PM मोदी ने कहा, विश्व में...- India TV Hindi
PM मोदी ने कहा, विश्व में आज भारत की नई पहचान बनी

कैलिफोर्निया: कैलिफोर्निया के सैप सेंटर में PM नरेंद्र मोदी ने का रॉक्स्टार स्वागत हुआ जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 18 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले सैप सेंटर 'नमो-नमो' के नारे से गूंज उठा। यहां आने के लिए 45 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से ज़्यादातर लोग सेंटर के बाहर लगे बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन पर पीएम मोदी को सुना।

सैप सेंटर में कैलाश खेर ने भी परफॉर्म किया साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैप सेंटर अपने लाइव इवेंट्स के लिए जाना जाता है।

कैलिफोर्निया सैप सेंटर में PM नरेंद्र मोदी के भाषण की खास बातें:

  • मैं यहां करीब 25 साल बाद आया हूं, बहुत कुछ बदला नज़र आ रहा है। भारत की वाईब्रेंट छवी कैलिफोर्निया में महसूस कर रहा हूं।
  • नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत माता की जय' एसे बोलिए कि भारत तक आवाज़ जाए।
  • भारतीय समुदाय की उंगलियों के कमाल से पूरे विश्व में भारत की पहचान बनी है।
  • भारत के संबंध में जो पुरानी सोच थी उसे दुनिया बदलने को मजबूर हो गई है।
  • 21वीं सदी भारत की सदी है।
  • नरेंद्र मोदी ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि, आज भगत सिंह का जन्म दिन हैं मैं उन्हें नमन करता हूं।
  • भारत को गौरव और सम्मान दिलाने के लिए आपका अभिनंदन करता हूं।
  • UN आतंकवाद की परिभाषा नहीं समझ पाया है।
  • भारत 40 साल से आतंकवाद से परेशान है। अमेरिका में जब बम फूटा तब उसे आतंकवाद का पता चला।
  • आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है।
  • कभी जो लगता था 'ब्रेन ड्रेन' है, वह मुझे लगता है 'ब्रेन डिपॉजिट' है।
  • भारत में 'ब्रेन ड्रेन' पर चर्चा होती थी।
  • भारत में ब्रेन की फसल होती रहेगी।
  • अपने कार्यकाल के 16 महीने बाद, मुझे आपसे सर्टिफिकेट चाहिए।
  • जिस देश के पास 800 मिलियन नौजवान हों, 65 फीसदी जनसंख्या युवा हो, वह क्या कुछ नहीं कर सकता है! हमारा देश शक्ति और सामर्थ्य से भरा हुआ है।
  • मेरा विश्वास है कि देश आगे बढ़ेगा क्योंकि मेरा देश जवान है।
  • मुझे गर्व है कि मेरे एक बार आग्रह करने पर 30 लाख लोगों ने LPG की सब्सिडि छोड़ दी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश