1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'घृणा अपराधों का सबसे ज्यादा निशाना बनते हैं सिख समुदाय'

'घृणा अपराधों का सबसे ज्यादा निशाना बनते हैं सिख समुदाय'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 01:19 pm IST

अमेरिका में सिख समुदाय के नेताओं का कहना है कि देश में होने वाले घृणा अपराधों का सबसे ज्यादा निशाना बनने वाले समुदायों में से एक हैं सिख।

Major communities of hate crimes in the US include Sikh...- India TV Hindi
Major communities of hate crimes in the US include Sikh community

वाशिंगटन: अमेरिका में सिख समुदाय के नेताओं का कहना है कि देश में होने वाले घृणा अपराधों का सबसे ज्यादा निशाना बनने वाले समुदायों में से एक हैं सिख। विस्कोन्सिन शहर में स्थित गुरुद्वारा में पांच साल पहले नस्लवादी द्वारा की गयी गोलीबारी में मारे गये छह सिखों को याद करते हुए समुदाय ने उक्त बात कही। (लिंग भेद पर गूगल के लीक दस्तावेज से छिड़ा विवाद)

देश भर के प्रतिष्ठित सिख-अमेरिकी नागरिकों, सांसदों, सरकारी अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने क्रूर हत्याकांड की पांचवीं बरसी पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। सिख पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के प्रमुख गुरीन्दर खालसा का कहना है, हमने देश भर में गुरुद्वारा साहिब को सुरक्षित रखने के अभूतपूर्व प्रयास किये हैं, और सभी प्रकार के एहतियाती कदम उठाए हैं। लेकिन अमेरिकी स्कूलों में घृणा अपराधों और नस्ली भेदभाव के शिकार लोगों में सिख बहुत ज्यादा हैं। हाल के वर्षों में हमले कई गुना बढ़ गये हैं।

लोगों को संबोधित करते हुए विस्कोन्सिन गुरुद्वारे के ग्रंथी ने कहा, घृणा का कोई रंग नहीं होता है। घृणा का कोई चेहरा नहीं होता। फिर भी हमने पांच साल पहले घृणा देखा। कल आयोजित इस प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश