1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गलती से बैठा बंदूक पर, लगी ऐसी जगह गोली कि बता ना सका

गलती से बैठा बंदूक पर, लगी ऐसी जगह गोली कि बता ना सका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 02:10 pm IST

हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां व्यक्ति को गलती से प्राइवेट पार्ट पर गोली लग गई।

man in florida accidentally shoots his own private part- India TV Hindi
man in florida accidentally shoots his own private part

हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां व्यक्ति को गलती से प्राइवेट पार्ट पर गोली लग गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गोली किसी और से नहीं बल्कि खुद की गलती की वजह से लगी। दरअसल मामला उस समय का है जब 38 वर्षीय केडरिक जेल्क्स अनजाने में एक पिस्तौल के ऊपर बैठ गए और पिस्तौल का ट्रिगर दब गया। (मोदी की इस्राइल यात्रा: जाने क्यों इस्राइल मुस्लिम देशों की आंखों की किरकिरी है)

ट्रिगर दबने के कारण गोली सीधे उनके प्राइवेट पार्ट में लग गई। मामला उस समय का है जब पिस्तौल उनकी ड्राईविंग सीट पर रखी हुई थी। केडरिक ने पिस्तौल को नहीं देखा और वह गलती से उसके ऊपर बैठ गए। घटना के बाद एक पड़ोसी की मदद लेकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि केडरिक बहुत बुरी हालत में उनके घर आए और तुरंत शौचालय में घुस गए।

गोली लगने के कारण केडरिक का लिंग चोटिल हो गया था। केडरिक ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय वह कार में अकेले थे। अस्पताल में डॉक्टर्स ने केडरिक का ऑपरेशन किया। उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश