1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: कुत्ते के मुंह पर टेप बांधने वाले शख्स को 5 साल की कैद

अमेरिका: कुत्ते के मुंह पर टेप बांधने वाले शख्स को 5 साल की कैद

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2017 03:48 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 03:48 pm IST

अमेरिका के साउथ कैरोलाइना में एक कुत्ते को भौंकने से रोकने के लिए उसके मुंह पर बिजली के काम में इस्तेमाल किया जाने वाला टेप लपेटने वाले व्यक्ति को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

Dog | AP Photo- India TV Hindi
Dog | AP Photo

चार्ल्सटन: अमेरिका के साउथ कैरोलाइना में एक कुत्ते को भौंकने से रोकने के लिए उसके मुंह पर बिजली के काम में इस्तेमाल किया जाने वाला टेप लपेटने वाले व्यक्ति को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मीडिया की खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को विलियम डोडसन को दी गई सजा पशु क्रूरता के मामले में राज्य की ओर से दी गई अधिकतम सजा है। जज मार्कले डेनिस ने 43 वर्षीय व्यक्ति से कहा ‘काश, मैं तुम्हें और अधिक सजा दे सकता।’

चार्ल्सटन एनिमल सोसायटी के निदेशक एल्डविन रोमन ने कहा कि इस सजा से यह संदेश मिला है कि पशुओं के खिलाफ क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुत्ते को गंभीर स्थिति में पाया गया था। टेप से उसकी जीभ कट गई थी और उसके मुंह से खून बह रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश