1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप की रैली में नकाबपोश व्यक्ति ने डाला महिला ने ऊपर पैपर स्प्रे

ट्रंप की रैली में नकाबपोश व्यक्ति ने डाला महिला ने ऊपर पैपर स्प्रे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2017 10:04 am IST,  Updated : Mar 26, 2017 10:04 am IST

लॉस एंजिलिस: दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आयोजित रैली में उस वक्त हिंसा शुरू हो गई जब एक नकाबपोश व्यक्ति ने आयोजक महिला के उपर काली मिर्च का पाउडर स्प्रे

masked person put the pepper spray on lady in trump rally- India TV Hindi
masked person put the pepper spray on lady in trump rally

लॉस एंजिलिस: दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आयोजित रैली में उस वक्त हिंसा शुरू हो गई जब एक नकाबपोश व्यक्ति ने आयोजक महिला के उपर काली मिर्च का पाउडर स्प्रे कर दिया। लॉस एंजिलिस के निकट बोल्सा चीका स्टेट बीच पर घटनास्थल से फेसबुक पर डाले गए वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति स्प्रे करनेवाले नकाबपोश को पीट रहा है। फिर नकाबपोश भागा।

आयोजक जेनिफर स्टर्लिंग ने लॉस एंजिलिस टाइम्स को बताया कि यह एक तत्काल प्रतिक्रिया थी और वह 12 व्यक्ति थे। हटिंगटन बीच फायर विभाग के मुताबिक इस झगड़े में कोई भी घायल नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे लोगों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि द टाइम्स के मुताबिक कैलिफोर्निया राजमार्ग पर गश्त कर रहे पुलिस ने एक नकाबपोश को उसके भागने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया।

ट्रंप समर्थन में हुई इस रैली में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करके रैली करनेवाले लोगों को धन्यवाद कहा। ट्रंप ने ट्वीट किया, आश्चर्यजनक समर्थन, हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश