Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में 2019 में सामूहिक हत्या की घटनाओं का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूटा

अमेरिका में 2019 में सामूहिक हत्या की घटनाओं का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूटा

Reported by: Bhasha Published : Dec 28, 2019 09:14 pm IST, Updated : Dec 28, 2019 09:14 pm IST

अमेरिका में इस साल सामूहिक हत्या की घटनाओं ने दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल शुरू होने के 19 दिन बाद ऐसी पहली घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने कुल्हाडी़ का इस्तेमाल कर नवजात बच्ची समेत अपने परिवार के चार सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाशिंगटन: अमेरिका में इस साल सामूहिक हत्या की घटनाओं ने दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल शुरू होने के 19 दिन बाद ऐसी पहली घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने कुल्हाडी़ का इस्तेमाल कर नवजात बच्ची समेत अपने परिवार के चार सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। इस घटना के पांच महीने बाद वर्जीनिया में कार्यस्थल पर हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। 

वहीं, अगस्त में एल पासो में एक वॉलमार्ट में हुई ऐसी ही घटना में 20 लोगों की जान चली गई। एसोसिएटेड प्रेस, यूएसए टुडे और नॉर्थ-ईस्टर्न यूनिवर्सिटी द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 1970 के बाद 2019 में सामूहिक हत्या की सबसे अधिक घटनाएं सामने आईँ। कुल मिलाकर इस साल अमेरिका में सामूहिक हत्या की 41 घटनाएं सामने आईँ, जिनमें हमलावर समेत औसतन चार या पांच लोगों की मौत हुई। इनमें से 33 घटनाएं गोलीबारी से की गई सामूहिक हत्या की रहीं। इन घटनाओं में कुल 210 लोगों की मौत हुई। ऐसी अधिकतर घटनाओं को अधिकतर परिचितों ने ही अंजाम दिया। इनके कारण पारिवारिक विवाद, मादक पदार्थ या गिरोहों की हिंसा आदि रहे। कई मामलों में यह पता नहीं चल पाया कि अपराधी की मंशा क्या थी। 

साल 2019 में सामूहिक हत्या का पहला मामला तब सामने आया जब ओरेगन की क्लेकामास काउंटी में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी मां, सौतेले पिता, प्रेमिका और नौ महीने की बच्ची की हत्या कर दी, जबकि उसके कमरे में रहने वाला व्यक्ति और आठ वर्षीय बच्ची भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने हमलवार को मार गिराया। हमलावर पहले कई मौकों पर पुलिस को चकमा दे चुका था। हालांकि उसने अपने परिवार पर हमला क्यों किया, यह अबतक पता नहीं चल पाया है। आंकड़ों के मुताबिक 2019 में सामूहिक हत्या की 41 घटनाएं सामने आईँ। इससे पहले 2006 में ऐसी सबसे ज्यादा 38 घटनाएं हुईं। एक अन्य शोध से पता चला है कि 1972 के बाद से इस साल तक सामूहिक हत्या की इतनी घटनाएं कभी सामने नहीं आईं। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement