1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्रिसमस ट्री स्वीकार करके मेलानिया ट्रंप ने पूरी की पुरानी परंपरा

क्रिसमस ट्री स्वीकार करके मेलानिया ट्रंप ने पूरी की पुरानी परंपरा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2017 11:59 am IST,  Updated : Nov 21, 2017 11:59 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने आधिकारिक व्हाइट हाउस क्रिसमिस ट्री स्वीकार करके प्रथम महिला के रूप में पुरानी परंपरा का निर्वाह किया।

melania trump- India TV Hindi
melania trump

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने आधिकारिक व्हाइट हाउस क्रिसमिस ट्री स्वीकार करके प्रथम महिला के रूप में पुरानी परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान मेलानिया के साथ उनके बेटे बैरन भी मौजूद थे। (पाक और चीन ने की अफगानिस्तान, दक्षिण एशिया में अमेरिका की नई नीति पर चर्चा)

व्हाइट हाउस में आधिकारिक क्रिसमस ट्री का स्वागत करने के दौरान सेना के एक बैंड ने हॉलिडे धुन बजाई और फिर विस्कॉन्सिन से परंपरागत रूप से बग्गी पर लाये गये 19 1/2 फुट के बाल्साम फिर (क्रिसमिस ट्री) को व्हाइट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर लाया गया।

मेलानिया ने इस दौरान लाल रंग की बंद गले की पोशाक पहनीं थी और बैरन ने गहरे रंग का सूट। जिम और डिएन चैप्मैन ने यह क्रिसमिस ट्री मेलियाना और ट्रंप को सौंपा। जिम और डिएन चैप्मैन विस्कॉन्सिन में क्रिसमय ट्री उगाने वाले फार्म के मालिक हैं। प्रथम महिला ने चैप्मैन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से कहा, ‘‘यह एक खूबसूरत ट्री है। आपका बहुत बहुत शुक्रिया। हम इसे बेहद अच्छी तरह से सजाएंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश