1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौटीं

मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौटीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2018 12:36 pm IST,  Updated : May 20, 2018 12:36 pm IST

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट आई हैं। व्हाइट हाउस कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया।

Melanie Trump Returns to White House after Kidney Surgery- India TV Hindi
Melanie Trump Returns to White House after Kidney Surgery

वाशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट आई हैं। व्हाइट हाउस कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा, "प्रथम महिला आज सुबह घर व्हाइट हाउस लौट आईं।" (क्यूबा: हवाना हवाईअड्डे के पास विमान दुर्घटना का एक ब्लैक बॉक्स मिला )

बयान में कहा गया, "वह सहजता के साथ आराम कर रही हैं और ऊर्जा से भरी हुई हैं।" मेलानिया की सोमवार को किडनी की सफल सर्जरी हुई थी।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम पत्नी से मिलने के लिए सेना अस्पताल गए थे, जहां वह सर्जरी के लिए रुकी थीं।

ट्रंप ने शनिवार दोपहर ट्वीट कर मेलानिया के घर लौटने का स्वागत करते हुए कहा कि वह, "अच्छा महसूस कर रही हैं।" स्लोवेनिया में जन्मीं पूर्व मॉडल मेलानिया ने ट्रंप से 2005 में शादी की थी। दोनों 12 वर्षीय बेटे बैरन के माता-पिता हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश