1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन ओपेरा ने लगाया संगीत निदेशक जेम्स लेविन पर यौन हिंसा का आरोप

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन ओपेरा ने लगाया संगीत निदेशक जेम्स लेविन पर यौन हिंसा का आरोप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 13, 2018 11:06 am IST,  Updated : Mar 13, 2018 11:06 am IST

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन ओपेरा ने सोमवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में अपने संगीत निदेशक जेम्स लेविन को बर्खास्त कर दिया। जांच में लेविन के खिलाफ अपने करियर में यौन उत्पीड़न के प्रबल साक्ष्य मिले हैं।

 Metropolitan Opera of New York accused music director...- India TV Hindi
Metropolitan Opera of New York accused music director James Levine of sexual violence

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन ओपेरा ने सोमवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में अपने संगीत निदेशक जेम्स लेविन को बर्खास्त कर दिया। जांच में लेविन के खिलाफ अपने करियर में यौन उत्पीड़न के प्रबल साक्ष्य मिले हैं। (पूर्व जासूस को जहर देने के मामले की तह तक जाएं : पुतिन )

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "इस जांच में मिले साक्ष्यों से पता चला है कि लेविन ओपेरा में काम करने से पहले और दौरान यौन हिंसा और उत्पीड़न में शामिल थे। परिणामस्वरूप, लेविन का हमारे साथ काम जारी रखना अनुचित और असंभव होगा।"

वह फिलहाल सेवामुक्त हैं लेकिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शास्त्रीय संगीत जगत में दिग्गज लेविन (74) चार दशकों से मेट्रोपॉलिटन ओपेरा के संचालक रहे। मेट्रोपॉलिटन ने कहा कि उन्होंने लेविन द्वारा बीते दशकों में यौन दुराचार की वजह उनके संबंध तोड़ दिए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश