1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको में मिले भूख-प्यास से बेहाल 65 बांग्लादेशी, श्रीलंकाई प्रवासी

मेक्सिको में मिले भूख-प्यास से बेहाल 65 बांग्लादेशी, श्रीलंकाई प्रवासी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 01:42 pm IST

मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि संघीय पुलिस को तटवर्ती प्रांत वेराक्रूज में एक राजमार्ग पर भटक रहे, बांग्लादेश और श्रीलंका के 65 प्रवासी मिले जो भूख और प्यास से बेहाल थे।

Mexico- India TV Hindi
Mexico

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि संघीय पुलिस को तटवर्ती प्रांत वेराक्रूज में एक राजमार्ग पर भटक रहे, बांग्लादेश और श्रीलंका के 65 प्रवासी मिले जो भूख और प्यास से बेहाल थे। 

संघीय जन सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये प्रवासी अमेरिकी सीमा तक पहुंचने के प्रयास में एक लंबी और बेहद जटिल यात्रा पर निकले थे। प्रवासियों ने बताया कि वे 24 अप्रैल को कतर के एक हवाई अड्डे से निकले और तुर्की और कोलंबिया के लिए विमान से रवाना हुए। वहां से वे इक्वाडोर, पनामा और ग्वाटेमाला होते हुये मेक्सिको पहुंचे। 

इन प्रवासियों ने कहा कि मेक्सिको में एक बार उन्होंने नौकाओं पर सवार होकर कोटजाकोलकोस नदी की यात्रा की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने नौका से नदी की यात्रा क्यों की थी क्योंकि यह नदी अमेरिकी सीमा के आसपास कहीं भी नहीं जाती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश