1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हुए अरबपति कारोबारी ब्लूमबर्ग, सुपर ट्यूजडे में मिली थी करारी हार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हुए अरबपति कारोबारी ब्लूमबर्ग, सुपर ट्यूजडे में मिली थी करारी हार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 08:04 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 08:04 am IST

ब्लूमबर्ग ने सुपर ट्यूजडे में जबरदस्त हार के बाद बुधवार को कहा कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दावेदारी की दौड़ से हट रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने बाइडेन के समर्थन का ऐलान किया।

Mike Bloomberg- India TV Hindi
Mike Bloomberg

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने की कोशिश कर रहे अमेरिकी मीडिया टाइकून माइकल ब्लूमबर्ग दौड़ से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग ने सुपर ट्यूजडे में जबरदस्त हार के बाद बुधवार को कहा कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दावेदारी की दौड़ से हट रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने बाइडेन के समर्थन का ऐलान किया। 

ब्लूमबर्ग ने बयान जारी कर कहा, ‘‘तीन महीने पहले, मैं डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए राष्ट्रपति पद के दावेदारी की दौड़ में शामिल हुआ । आज मैं डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए ही इस दौड़ से हट रहा हूं क्योंकि मुझे यह स्पष्ट हो गया है कि इसमें बने रहने से यह उपलब्धि हासिल करने में कठिनाई होगी। 

न्यूयार्क के मेयर रह चुके ब्लूमबर्ग ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दावेदारी के लिए प्रचार में लाखों करोड़ डालर खर्च किये थे, लेकिन सुपर ट्यूजडे में 14 राज्यों में से एक भी राज्य में जीत हासिल नहीं कर सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश