1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मिस यूनिवर्स 2015 : पहले चूक, बाद में मिस फिलीपींस के सिर सजा ताज

मिस यूनिवर्स 2015 : पहले चूक, बाद में मिस फिलीपींस के सिर सजा ताज

 Written By: IANS
 Published : Dec 21, 2015 11:58 am IST,  Updated : Dec 21, 2015 11:58 am IST

लॉस वेगास: रविवार रात आयोजित हुई मिस यूनिवर्स 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता फिलीपींस की पिया अलोंजो वुत्र्जबैच को घोषित किया गया। इससे पूर्व मेजबान ने भूलवश मिस कोलंबिया को विजेता घोषित कर दिया था।

miss universe 2015- India TV Hindi
miss universe 2015

लॉस वेगास: रविवार रात आयोजित हुई मिस यूनिवर्स 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता फिलीपींस की पिया अलोंजो वुत्र्जबैच को घोषित किया गया। इससे पूर्व मेजबान ने भूलवश मिस कोलंबिया को विजेता घोषित कर दिया था। मिस यूनिवर्स खिताब के लिए 80 प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर थीं। शीर्ष तीन में फिलीपींस, कोलंबिया और अमेरिका की प्रतिभागियों ने जगह बनाईं। इस क्रम में इन देशों की सुंदरियां नेशनल कॉस्ट्यूम, स्विमसूट और ईवनिंग वियर जैसे राउंड में अन्य देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ गईं। इससे पूर्व मिस अमेरिका ओलिविया जॉडर्न को तीसरे स्थान पर घोषित किया गया और फिलीपींस की पिया को उप-विजेता चुना गया।

सौंदर्य प्रतियोगिता के मेजबान व हास्य अभिनेता स्टीव हार्वे ने गलती से मिस कोलंबिया एरिडना गुइटेररेज को मिस यूनिवर्स घोषित किया। विजेता के रूप में अपने नाम की घोषणा सुनते ही एरिडना खुशी से उछल पड़ीं। उन्हें मिस यूनिवर्स 2014 की विजेता कोलंबियाई सुंदरी पौलिना वेगा ने क्राउन पहनाया। एरिडना के विजेता के रूप में अपनी पहली वॉक करने के लिए आगे बढ़ते ही मेजबान स्टीव हार्वे को अपनी घोषणा संबंधी चूक का अहसास हुआ, जिसे तुरंत सुधारते हुए उन्होंने अपनी गलती स्वीकारी।

हार्वे ने वहां मौजूद लोगों को बताया, "मैं इस चूक की जिम्मेदारी लूंगा। यह कार्ड पर लिखा हुआ है।"क्राउन पहनाने मंच पहुंचीं मिस यूनिवर्स 2014 वेगा ने बेहद भारी मन से मिस कोलंबिया एरिडना के सिर से मिस यूनिवर्स 2015 का क्राउन उतारा और इसे मिस फिलीपींस पिया को पहनाया। मिस यूनिवर्स 2015 के खिताब से नवाजी गईं पिया का मानना है कि यह खिताब सम्मान के साथ-साथ एक जिम्मेदारी है। वह एचआईवी के बारे में जागरूकता लाना चाहती हैं। भारत की उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स मुकाबले में शीर्ष 15 में भी जगह नहीं बना पाईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश