1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोदी ने भूटान, श्रीलंका के राष्ट्र प्रमुखों से की मुलाकात

मोदी ने भूटान, श्रीलंका के राष्ट्र प्रमुखों से की मुलाकात

 Written By: IANS
 Published : Sep 26, 2015 11:42 am IST,  Updated : Sep 26, 2015 11:43 am IST

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पड़ोसी देशों भूटान और श्रीलंका सहित साइप्रस और स्वीडन के राष्ट्र प्रमुखों से भी द्विपक्षीय मुलाकात व चर्चा की। मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, भूटान के प्रधानमंत्री

मोदी ने भूटान,...- India TV Hindi
मोदी ने भूटान, श्रीलंका के प्रमुखों से की मुलाकात

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पड़ोसी देशों भूटान और श्रीलंका सहित साइप्रस और स्वीडन के राष्ट्र प्रमुखों से भी द्विपक्षीय मुलाकात व चर्चा की। मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस एनास्तासिएड्स के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, "भूटान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।"

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "श्रीलंका के साथ वार्ता का दौर जारी है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना से मुलाकात की।" उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के अपने समकक्ष स्टीफन लोफवेन और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस एनास्तासिएड्स से भी मुलाकात की।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश