कैलिफोर्निया: पीएम नरेंद्र मोदी आज कैलिफोर्निया के सैप सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। 18 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाला सैप सेंटर लोगों से पूरा भर गया है। यहां आने के लिए 45 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से ज़्यादातर लोग सेंटर के बाहर लगे बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन पर पीएम मोदी को सुनेंगे। सैप सेंटर के बाहर हज़ारों की तादाद में भारतीय समुदाय के लोग जमा हैं।
सैप में समारोह का प्रेजेंटेशन भारतीय अभिनेत्री अश्विनी भावे और अभिनेता राजीव कात्याल कर रहे हैं। सैप सेंटर में कैलाश खेर ने परफॉर्म किया साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैप सेंटर अपने लाइव इवेंट्स के लिए जाना जाता है।
पॉप सिंगर माइले सायरस यहां परफॉर्म कर चुकी हैं और अगले महीने पॉप सिंगर मडोना यहां परफॉर्म करने वाली हैं।