1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नासा की पहली महिला कमांडर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटी

नासा की पहली महिला कमांडर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2017 01:56 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 01:56 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र की पहली महिला कमांडर एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन अपने चालक दल के सदस्यों के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से उतर चुकी हैं।

पेगी व्हिटसन- India TV Hindi
पेगी व्हिटसन

वाशिंगटन: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र की पहली महिला कमांडर एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन अपने चालक दल के सदस्यों के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से उतर चुकी हैं। अंतरिक्ष से जुड़े कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी पेगी के बारे में यह जानकारी आज अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी। व्हिटसन की वापसी के साथ ही उनके 288 दिन के मिशन का समापन हो गया है। यह मिशन पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। इसके तहत 12.22 करोड़ मील की दूरी तय की गई और पृथ्वी के 4623 चक्कर लगाए गए। केन्द्र पर यह उनका तीसरा दीर्घकालिक मिशन था। (परमाणु परीक्षण की वजह से हुआ उत्तर कोरिया में विस्फोट)

अपने हालिया मिशन में व्हिटसन ने चार स्पेसवॉक कीं। इसके साथ ही उनके करियर की कुल स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) की संख्या 10 हो गई। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 665 दिन बिताए हैं। व्हिटसन के नाम कई अमेरिकी रिकॉर्ड हैं। उनके चालकदल के सदस्य जैक फिशर (नासा) अप्रैल में अंतरिक्ष में गए थे।उन्होंने अंतरिक्ष में 136 दिन बिताए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर की पहली और दूसरी स्पेसवॉक की।

यह मिशन कजाखस्तान के सुदूर शहर में सुरक्षित ढंग से उतर गया। अंतरिक्ष अन्वेषण में सबसे उम्रदराज महिला अंतरिक्षयात्री का खिताब भी 57 वर्षीय व्हिटसन के नाम है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि भविष्य में मेरे लिए क्या लिखा है लेकिन मैं खुद को अंतरिक्ष उड़ान संबंधी कार्यक्रमों पर काम करते हुए देखते रहना चाहती हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश