1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नासा अंतरिक्ष में भेजेगा नई दूरबीन, अब आप देख सकेंगे ब्रह्मांड की अब तक की सबसे बड़ी तस्वीर

नासा अंतरिक्ष में भेजेगा नई दूरबीन, अब आप देख सकेंगे ब्रह्मांड की अब तक की सबसे बड़ी तस्वीर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2017 02:22 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 02:22 pm IST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरिक्ष में अगली पीढ़ी की दूरबीन भेजने की योजना बना रही है जो ब्रह्मांड की अभी तक की सबसे बड़ी तस्वीर भेजेगा और उसकी गहराई तथा स्पष्टता हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी जितनी ही होगी।

NASA new telescope will get the biggest picture of the...- India TV Hindi
NASA new telescope will get the biggest picture of the universe so far

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरिक्ष में अगली पीढ़ी की दूरबीन भेजने की योजना बना रही है जो ब्रह्मांड की अभी तक की सबसे बड़ी तस्वीर भेजेगा और उसकी गहराई तथा स्पष्टता हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी जितनी ही होगी। नासा ने बताया कि इस दूरबीन का प्रक्षेपण वर्ष 2020 के मध्य में किया जाना है। वाइड फील्ड इंफ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप (डब्ल्यूएफआईआरएसटी) हबल दूरबीन से ज्यादा बड़ी आंख वाले दूरबीन के रूप में काम करेगा। (1,000 एकड़ भूमि में पाकिस्तान बनाएगा सैन्य मुख्यालय )

हबल के कैमरों के जितना ही संवेदनशील डब्ल्यूएफआईआरएसटी का 300 मेगापिक्सल वाइड फील्ड उपकरण आकाश के किसी हिस्से की 100 गुना बड़ी तस्वीर खींचेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, इसका मतलब है कि डब्ल्यूएफआईआरएसटी से भेजी गई एक तस्वीर में हबल से भेजी गई 100 तस्वीरों के बराबर जानकारी होंगी।

अमेरिका में प्रिंसटन विश्वविद्यालय में डब्ल्यूएफआईआरएसटी के विज्ञान कार्यकारी समूह के सह अध्यक्ष और प्रोफेसर डेविड स्पर्गेल ने कहा, ‘‘हबल से भेजी गई तस्वीर दीवार पर एक अच्छे पोस्टर के जैसी होती है जबकि डब्ल्यूएफआईआरएसटी से भेजी गई तस्वीर आपके घर की पूरी दीवार की तस्वीर लेगा।’’ नासा ने बताया कि इस अभियान से ब्रह्मांड की इतनी बड़ी तस्वीर मिलेगी जैसी पहले कभी नहीं मिली होगी जिससे खगोलविदों को ब्रह्मांड के कई बड़े रहस्यों का खुलासा करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश