1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Covid-19: न्यूयॉर्क में हालात बद से बदतर, मुर्दाघरों में जगह बनाने के लिए तेजी से दफनाए जा रहे हैं शव

Covid-19: न्यूयॉर्क में हालात बद से बदतर, मुर्दाघरों में जगह बनाने के लिए तेजी से दफनाए जा रहे हैं शव

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 04:25 pm IST

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की बढ़ती संख्या देखते हुए प्रशासन मुर्दाघरों में जगह खाली करने के लिए लावारिस शव तेजी से दफना रहा है।

Newyork- India TV Hindi
Newyork

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की बढ़ती संख्या देखते हुए प्रशासन मुर्दाघरों में जगह खाली करने के लिए लावारिस शव तेजी से दफना रहा है। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में लावारिस शवों को दफनाने की जगह हार्ट आईलैंड में हर बृहस्पतिवार को लावारिस शव दफनाए जाते थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। अब सप्ताह में पांच दिन शव दफनाए जाते हैं और प्रतिदिन लगभग 25 शव दफनाएं जा रहे हैं।

अमेरिका में इस महामारी का केंद्र बन चुके न्यूयॉर्क शहर में फिलहाल 17 लाख कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं, साथ ही शहर में इस संक्रमण के कारण 7,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के मुर्दाघरों में लावारिस शव 30 से 60 दिनों तक रखे जाते हैं, उसके बाद उन्हें आईलैंड में दफना दिया जाता है। लेकिन फिलहाल इस महामारी के कारण समय पूरा होने के पहले ही इन लावारिस शवों को दफनाया जा रहा है जिससे मुर्दाघरों में जगह बनायी जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक सामान्यत: रिकर आईलैंड के कर्मचारी शव दफनाने का काम करते थे लेकिन इस संकट के समय में अनुबंधित कर्मचारी यह काम कर रहे हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश