1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने पर निक्की हेली ने इंवाका ट्रंप की सराहना की

महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने पर निक्की हेली ने इंवाका ट्रंप की सराहना की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2017 02:18 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 02:18 pm IST

महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने की बात करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने इंवाका ट्रंप की सराहना की है।

Nikki Haley praised  Ivanka Trump on promoting women...- India TV Hindi
Nikki Haley praised Ivanka Trump on promoting women entrepreneurs

वॉशिंगटन: महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने की बात करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने इंवाका ट्रंप की सराहना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति की पुत्री और उनकी सलाहकार इवांका ने भारत यात्रा के दौरान महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की। हैदराबाद में भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिए इवांका ट्रंप वर्तमान में भारत की यात्रा पर है। वह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। (CPEC से बढ़ जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच 'तनाव')

हेली ने ट्वीट में लिखा, "इवांका को भारत में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देते हुए देखकर रोमचिंत महसूस कर रही हूं।" अमेरिका में इसका मतलब है कार्यबल में सुधार और सरकारी लाल फीताशाही का अंत है। वैश्विक स्तर पर इसका मतलब एक ऐसा माहौल तैयार करने से है जहां महिलाओं की पूंजी और परामर्शदाता तक पहुंच आसान हो।"

हाल के हफ्तों में हेली ने कहा था कि इस साल उनकी भारत यात्रा करने की योजना थी लेकिन व्यस्तता के चलते नहीं आ सकी। हालांकि उम्मीद है कि जल्द ही यात्रा करूंगी। उल्लेखनीय है कि 8वें जीई शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए इवांका ने कहा था कि अगर भारत में नौकरियों के मामले में स्त्री-पुरुष अंतर को आधा भी कम दिया जाए तो अगले तीन साल में भारतीय अर्थव्यवस्था को 150 अरब डालर का फायदा हो सकता है। इवांका ने अपने पिता के इन शब्दों को दोहराया कि "व्हाइट हाउस में इस समय भारत का एक सच्चा दोस्त बैठा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश