1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में इमरान खान की 'इंटरनेशनल बेइज्जती', एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा कोई अमेरिकी अधिकारी, मेट्रो से पहुंचे होटल

अमेरिका में इमरान खान की 'इंटरनेशनल बेइज्जती', एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा कोई अमेरिकी अधिकारी, मेट्रो से पहुंचे होटल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 12:05 pm IST

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एकबार फिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बेइज़्ज़ती की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, इमरान खान तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं।

अमेरिका में इमरान खान...- India TV Hindi
अमेरिका में इमरान खान की 'अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती'

वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मंच पर एकबार फिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बेइज़्ज़ती की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, इमरान खान तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। लेकिन, एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए अमेरिकी प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और पीएम इमरान खान को मेट्रो में बैठकर होटल जाना पड़ा।

फवाद रहमान नामक ब्लॉगर ने वीडियो के साथ ट्विट किया है कि अमेरिका में इमरान खान को रिसीव करने कोई अमेरिकी अधिकारी मौजूद नहीं था। बता दें कि कल व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से इमरान खान की मुलाकात होगी। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इमरान खान पर आतंकवाद को लेकर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव डाला जा सकता है।

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान देश के मुखिया होने के बावजूद किसी चार्टर्ड विमान से नहीं बल्कि कतर एयरवेज की फ्लाइट से अमेरिका पहुंचे। इसका मुख्य कारण पाक का आर्थिक संकट बताया जा रहा है। पाक प्रधानमंत्री के तौर पर इससे पहले अक्टूबर 2015 में नवाज शरीफ ने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश