1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. किम जोंग के सौतेले भाई को मारने के लिए उत्तर कोरिया ने किया था जहरीले रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल

किम जोंग के सौतेले भाई को मारने के लिए उत्तर कोरिया ने किया था जहरीले रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 07, 2018 11:47 am IST,  Updated : Mar 07, 2018 11:47 am IST

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि किम जोंग उन के सौतेले भाई को मारने के लिये उत्तर कोरिया ने जहरीले रासायनिक पदार्थ‘ वीएक्स एजेंट’ का इस्तेमालकिया था और इस इसलिए अमेरिका ने उस पर नये प्रतिबंध लगाये हैं।

North Korea used poisonous chemical substance to kill Kim...- India TV Hindi
North Korea used poisonous chemical substance to kill Kim Jong half brother

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि किम जोंग उन के सौतेले भाई को मारने के लिये उत्तर कोरिया ने जहरीले रासायनिक पदार्थ‘ वीएक्स एजेंट’ का इस्तेमाल किया था और इस इसलिए अमेरिका ने उस पर नये प्रतिबंध लगाये हैं। रासायनिक पदार्थ वीएक्स एजेंट का इस्तेमाल रासायनिक हथियार के तौर पर किया जाता है। इसका प्रभाव इतना घातक होता है कि इससे व्यक्ति की तत्काल मौत हो जाती है। (सीरिया में हालात भयावह, 117 बच्चों समेत 800 लोगों की मौत )

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि 22 फरवरी को अमेरिका ने रासायनिक एवं जैविक हथियार नियंत्रण एवं युद्ध उन्मूलन अधिनियम( सीबीडब्ल्यू अधिनियम) के तहत यह माना कि उत्तर कोरिया की सरकार ने कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर किम जोंग नाम की हत्या के लिये वीएक्स एजेंट का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगाये गये ये नये प्रतिबंध मौजूदा प्रतिबंधों के अतिरिक्त हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका रासायनिक युद्ध हथियारों के इस्तेमाल की दृढ़ता से निंदा करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश