1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सिर्फ 14 मिनट में अमेरिका पहुंच जाएगी उत्तर कोरिया की मिसाइल!

सिर्फ 14 मिनट में अमेरिका पहुंच जाएगी उत्तर कोरिया की मिसाइल!

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 05:10 pm IST

अगर उत्तर कोरिया मिसाइल छोड़ता है तो उसे अमेरिकी क्षेत्र में पहुंचने में महज 14 मिनट लगेंगे। यह बात खुद अमेरिका की एक सुरक्षा प्रवक्ता ने मानी है।

North Korea Missile | AP Photo- India TV Hindi
North Korea Missile | AP Photo

वॉशिंगटन: अगर उत्तर कोरिया गुआम पर मिसाइल छोड़ता है तो उसे अमेरिकी क्षेत्र में पहुंचने में महज 14 मिनट लगेंगे। इस द्वीप (गुआम) की होमलैंड सुरक्षा प्रवक्ता ने यह बताया। 'पैसिफिक डेली न्यूज' के मुताबिक, जेना गेमिंड ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि निवासियों को 15 ऑल-हैजर्ड्स अलर्ट वार्निग सिस्टम सायरन के जरिए सूचित किया जाएगा, जो द्वीप के निचले इलाकों में स्थित है।

गेमिंड की यह टिप्पणी उत्तर कोरिया द्वारा गुरुवार सुबह गुआम के पास 4 अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों के जरिए हमला करने की योजना बनाए जाने की घोषणा करने के बाद आई है, जहां 7,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। गेमिंड ने कहा, ‘हमारे कार्यालय को सेना अधिसूचित करेगी और जनता को संदेश भेजने के लिए सभी जनसंचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।’ 

उन्होंने बताया कि सूचना का प्रसार करने के लिए स्थानीय मीडिया, गांव के महापौरों, सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रवक्ता के मुताबिक, ‘अगर आप सायरन सुनते हैं तो आगे के निर्देशों को जानने के लिए स्थानीय मीडिया रेडियो, टेलीविजन, प्रिंट का उपयोग करें।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश