1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनियाभर में Covid-19 मामले 12.87 करोड़ के पार, 28 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

दुनियाभर में Covid-19 मामले 12.87 करोड़ के पार, 28 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2021 09:45 am IST,  Updated : Apr 01, 2021 09:45 am IST

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.87 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.1 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

दुनियाभर में Covid-19 मामले...- India TV Hindi
दुनियाभर में Covid-19 मामले 12.87 करोड़ के पार, 28 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.87 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.1 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 128,791,500 और 2,814,899 है।

सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,459,483 मामलों और 552,038 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 12,748,747 मामलों और 321,515 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (12,149,335), फ्रांस (4,705,068), रूस (4,494,234), ब्रिटेन (4,359,982), इटली (3,584,899), तुर्की (3,317,182), स्पेन (3,284,353), जर्मनी (2,829,221), कोलम्बिया (2,406,377), अर्जेंटीना (2,348,821), पोलैंड (2,321,717) और मेक्सिको (2,232,910) हैं।

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 201,623 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है। इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (162,468), ब्रिटेन (126,955), इटली (109,346), रूस (97,219), फ्रांस (95,798), जर्मनी (76,459), स्पेन (75,459), कोलंबिया (63,422), ईरान (62,665), अर्जेंटीना (55,858), पोलैंड (53,045), दक्षिण अफ्रीका (52,846) और पेरू (52,008) हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश