1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हेरा फेरी 3' में जॉन संग रोमांस करेंगी नेहा

'हेरा फेरी 3' में जॉन संग रोमांस करेंगी नेहा

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 09:23 am IST,  Updated : May 23, 2015 11:23 am IST

मुंबई: 'क्रुक : इट्स गुड टू बी बैड' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री नेहा शर्मा ने 'हेरा फेरी 3' में जॉन अब्राहम संग रोमांस करने की पुष्टि की है। नेहा ने

'हेरा फेरी 3' में जॉन संग...- India TV Hindi
'हेरा फेरी 3' में जॉन संग रोमांस करेंगी नेहा

मुंबई: 'क्रुक : इट्स गुड टू बी बैड' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री नेहा शर्मा ने 'हेरा फेरी 3' में जॉन अब्राहम संग रोमांस करने की पुष्टि की है। नेहा ने एक बयान में कहा, "फिल्म 'हेरा फेरी' मेरी सर्वाधिक पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने और जॉन के साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं जॉन की हमेशा से बहुत सराहना करती आई हूं।"

नेहा पिछली बार 'यंगिस्तान' (2014) फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ जैकी भगनानी थे।

नेहा के लिए हास्य शैली की फिल्मों में अभिनय करना कोई नई बात नहीं है। वह इससे पूर्व 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'जयंताभाई की लव स्टोरी' और 'यमला पगला दीवाना 2' जैसी हास्य फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

'हेरा फेरी 3' में के के मेनन, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और परेश रावल भी होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन