1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'ओबामा सबसे खराब राष्ट्रपति हैं'

'ओबामा सबसे खराब राष्ट्रपति हैं'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 04:32 pm IST

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताए जाने का जवाब देते हुए कहा है कि वह बेहद खराब राष्ट्रपति हैं और अमेरिकी इतिहास के सबसे

obama- trump- India TV Hindi
obama- trump

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताए जाने का जवाब देते हुए कहा है कि वह बेहद खराब राष्ट्रपति हैं और अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति के रूप में जाने जाएंगे। ट्रंप ने कल सिंक्लेयर ब्रॉडकास्ट समूह को दिए साक्षात्कार में कहा, वह एक खराब राष्ट्रपति हैं। उन्हें शायद हमारे देश के इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति के रूप में जाना जाएगा। वह बिल्कुल मुसीबत साबित हुए हैं।

ट्रंप ने कहा, आप देखिए कि पश्चिम एशिया में और सीरिया में क्या हुआ। मुझे लगता है कि इसका अर्थ यह है कि उन्हें बस इस बात की चिंता है कि मैं जीतने वाला हूं। ट्रंप से जब कल ओबामा के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह मत भूलिए कि पिछली बार उन्होंने कहा था कि मुझे नामांकन नहीं मिलेगा। अब वह अचानक कह रहे हैं कि मैं चुनाव जीत नहीं पाउंगा। फिर अगले दिन उन्होंने अचानक कहा कि मैं शायद चुनाव जीत सकता हूं। मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा कहना पड़ रहा है।

ओबामा ने कल सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ हुए संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था, मुझे लगता है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार राष्ट्रपति बनने के लिहाज से अयोग्य है। मैंने पिछले सप्ताह भी ऐसा ही कहा था और वह इसे साबित किए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश