1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OMG: बेकहम्स ने अंडरगारमेंट्स के रख-रखाव पर खर्च कर डाले लाखों

OMG: बेकहम्स ने अंडरगारमेंट्स के रख-रखाव पर खर्च कर डाले लाखों

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 09, 2018 01:20 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 03:06 pm IST

60 लाख पाउंड्स कीमत वाले कोट्सवोल्ड्स स्थित घर पर स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर कोई भी बड़े से बड़ा व्यक्ति भी हैरान रह जाएगा।

david and victoria- India TV Hindi
david and victoria

60 लाख पाउंड्स कीमत वाले कोट्सवोल्ड्स स्थित घर पर स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर कोई भी बड़े से बड़ा व्यक्ति भी हैरान रह जाएगा। डेविड और विक्टोरिया बेकहम ने अपने अंडरवेयर रखने के लिए एक कमरा बनवाया है जिसे बनवाने में 60 हजार पाउंड खर्च किए गए हैं। (ये है दुनिया की सबसे ''अशांत'' जगह, जहां जाने से पहले करने होते हैं ''डेथ लेटर'' पर दस्तखत)

मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इस घर में इससे पहले मालिश कक्ष और कैटवॉक कक्ष भी बनवाया गया था। भारतीय रुपयों में इस कमरे की कीमत 50 लाख रुपए है। डेली स्टार के सूत्रों ने बताया कि, यह कमरा दोनों ने अंडरवेयर रखने के लिए बनवाया है। वहीं दूसरी और घर में एक कमरा सिर्फ जूतों के लिए है तो एक कमरा उनके बैगों के लिए। अंडरवेयर और नाइटवेयर के लिेए कमरा बेडरूम के दाईं ओर बनवाया गया है।

इस कमरे को अपने मनमुताबिक बनाने के लिए 60 हजार पाउंड खर्च हुए है। यूत्रों के मुताबिक, "इस कमरे में दोनों के अपने-अपने नाम लिखे और कशीदाकारी किए पाजामे हैं तथा उनकी पसंदीदा अंडरवियर और नाइटवियर ब्रांड्स के सैकड़ों जोड़े हैं। बच्चों को इस कमरे में जाने से मना किया गया है और उसके दरवाजे पर सिक्योरिटी कीपैड लॉक लगाए गए हैं।" डेविड और विक्टोरिया ने यह घर पिछले साल खरीदा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश