1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सुरक्षा मामलों में जिम्मेदार भूमिका निभाएगा पाकिस्तान : अमेरिका

सुरक्षा मामलों में जिम्मेदार भूमिका निभाएगा पाकिस्तान : अमेरिका

 Written By: PTI
 Published : Jun 24, 2015 05:35 pm IST,  Updated : Jun 24, 2015 06:44 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान से सुरक्षा मामलों में एक जिम्मेदार भूमिका निभाने की उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान को तीसरे पक्ष की संलिप्तता के बिना अपने सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने

सुरक्षा मामलों में...- India TV Hindi
सुरक्षा मामलों में जिम्मेदार भूमिका निभाएगा पाकिस्तान

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान से सुरक्षा मामलों में एक जिम्मेदार भूमिका निभाने की उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान को तीसरे पक्ष की संलिप्तता के बिना अपने सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कल कहा, हमारी यह उम्मीद बरकरार है कि पाकिस्तान सुरक्षा मामलों, विशेषकर परमाणु संबंधी मामलों में एक जिम्मेदार भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित है और इसी वजह से पिछले सप्ताह अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की।

किर्बी ने कहा कि विदेश मंत्री केरी ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर चिंता जताई और अमेरिका का अब भी मानना है कि दोनों पक्ष को स्वयं शांतिपूर्वक तरीके से अपने मसले सुलझाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात करके उन्हें रमजान के मुकद्दस महीने की बधाई देने के बाद केरी ने शरीफ से फोन पर बात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश