1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीरियाई और अफगान संकट के बीच पेंटागन प्रमुख यूरोप पहुंचे

सीरियाई और अफगान संकट के बीच पेंटागन प्रमुख यूरोप पहुंचे

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2015 11:17 am IST,  Updated : Oct 05, 2015 11:17 am IST

मेड्रिड: सीरिया में रूसी बमबारी और वहां युद्ध के चलते उपजे शरणार्थी संकट के बीच अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर मेड्रिड पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उनका यूरोपीय दौरा शुरू हो गया है। वह अफगानिस्तान

सीरिया और अफगान संकट...- India TV Hindi
सीरिया और अफगान संकट के बीच पेंटागन प्रमुख यूरोप पहुंचे

मेड्रिड: सीरिया में रूसी बमबारी और वहां युद्ध के चलते उपजे शरणार्थी संकट के बीच अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर मेड्रिड पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उनका यूरोपीय दौरा शुरू हो गया है। वह अफगानिस्तान के कुंदुज में एक अस्पताल पर संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमले के नतीजों से भी निपट रहे हैं। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे, इनमें से कुछ लोग अस्पताल के बिस्तरों पर ही जलकर मारे गए। मेड्रिड जा रहे विमान में कार्टर ने इस स्थिति को उलझाव वाली और जटिल बताते हुए संवाददाताओं से कहा, मेरी प्रतिक्रिया ठीक वैसी ही है, जैसी किसी भी अन्य व्यक्ति की होगी।

उन्होंने कहा, यह जिंदगी का त्रासद नुकसान है। हमारी संवेदनाएं उन मासूम लोगों के साथ हैं, जो इस हिंसा का शिकार हुए। स्पेन, इटली, ब्रिटेन और नाटो के मंत्री स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए ब्रसेल्स की पांच दिवसीय यात्रा का उद्देश्य शरणार्थी संकट से निपटने और पूर्वी यूक्रेन में रूसी गुस्से का जवाब देने के लिए कोशिश कर रहे सहयोगी देशों के काम को देखना है। यह दौरा कार्टर के लिए एक मुश्किल समय है। उन्होंने फरवरी में पेंटागन प्रमुख के तौर पर अपना काम शुरू किया था और अमेरिका में उन पर सीरिया और सैन्य अधिकारियों की संलिप्तता वाली चेरी-पिकिंग इंटेलिजेंस (खुफिया जानकारी में से चुनिंदा अंश का इस्तेमाल) के स्कैंडल को लेकर दबाव है। कुंदुज की घटना के बाद कार्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने और राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक समग्र एवं पारदर्शी जांच का वादा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश