1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पोम्पियो को मिला किम जोंग-उन का पत्र, ट्रंप ने कहा इसी की थी अपेक्षा

पोम्पियो को मिला किम जोंग-उन का पत्र, ट्रंप ने कहा इसी की थी अपेक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2018 08:46 am IST,  Updated : Sep 09, 2018 08:46 am IST

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को वह पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से ऐसा पत्र मिलने की अपेक्षा थी।

Pompeo- India TV Hindi
Pompeo

वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को वह पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से ऐसा पत्र मिलने की अपेक्षा थी। (पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के तौर पर आज शपथ लेंगे आरिफ अल्वी )

विदेश विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि पोम्पिओ के पास वह पत्र है। अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि यह ट्रंप को दिया गया है कि नहीं। पोम्पिओ शुक्रवार को भारत से लौटे। ट्रंप शुक्रवार को मोंटेना और डकोटा में थे और देर से व्हाइट हाउस लौटे।

ट्रंप ने कहा है कि किम का यह हालिया बयान ‘‘बहुत सकारात्मक’’ था कि वह ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश