1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पोर्न स्टार ने ट्रंप पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बेटी बताकर किया यह 'गंदा काम'

पोर्न स्टार ने ट्रंप पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बेटी बताकर किया यह 'गंदा काम'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2018 01:44 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 03:49 pm IST

बीते रविवार अमेरिका में एक प्राइम शो के दौरान एक पोर्न स्टार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ट्रंप के साथ अफेयर के बाद उसे चुप रहने की धमकी दी गई थी।

porn star stormy daniels shares memory spent with trump- India TV Hindi
porn star stormy daniels shares memory spent with trump

बीते रविवार अमेरिका में एक प्राइम शो के दौरान एक पोर्न स्टार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ट्रंप के साथ अफेयर के बाद उसे चुप रहने की धमकी दी गई थी। इस इंटरव्यू में डेनियल्स ने अपने और ट्रंप के बीच के निजी पलों के बारे में भी बताया। डेनियल्स मे कहा कि, साल 2006 में बिताए गए निजी पलों को लेकर ट्रंप ने उन्हें कभी चुप रहने के लिए नहीं कहा लेकिन साल 2011 में उसने पूरी बात एक मैगजीन को बेचने के लिए $15000 के सौदे का मन बनाया।

डेनियल्स ने यह भी बताया कि, एक दिन वह अपनी बेटी के साथ फिटनेस क्लास के लिए जा रही थी तभी पर्किंग ऐरिया में उसके पास एक आदमी आया। उस आदमी ने कहा कि ट्रंप को छोड़ दो। उस आदमी ने कहा कि  यह कितने शर्म की बात होगी अगर इस बच्ची की मां को कुछ हो जाता है। इसके साथ ही उस आदमी ने यह भी कहा कि बच्ची बहुत सुंदर है। एंकर ने डेनियल्स से पूछा कि क्या आपने इसे धमकी की तरह माना था, इस पर डेनियल्स ने कहा कि, हां,  बिल्कुल।

इसके बाद डेनियल्स ने बताया कि वह उस दिन काफी घबराई थी। वर्कआउट क्लास में उसके हाथ कांप रहे थे। इस सभी के दौरान ट्रंप ने डेनियल्स से कहा था कि, तुम बहुत खास हो. तुम्हें देखकर मुझे बेटी की याद आती है. उसने कहा कि तुम स्मार्ट हो, सुंदर हो और एक ऐसी महिला हो जिसे याद रखा जाए। डेनियल्स ने यह भी बताया कि उनके और ट्रंप से बीच असुरक्षित यौन संबंध भी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश