1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पूर्व पॉर्न स्टार ने ठोका मार्क ज़ुकरबर्ग पर 67 अरब रुपये का मुक़दमा

पूर्व पॉर्न स्टार ने ठोका मार्क ज़ुकरबर्ग पर 67 अरब रुपये का मुक़दमा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 25, 2016 08:14 am IST,  Updated : Aug 25, 2016 08:14 am IST

पूर्व प़र्न स्टार ला तियेजीरा उर्फ़ लेडी पैरी ने फ़ैसबुक और उसके मालिक मार्क ज़ुकरबर्ग पर 67 अरब रुपये (1 बिलियन डॉलर) का मुक़दमा किया है। पैरी ने ज़करबर्ग पर उसका वयस्क फिल्मी करिअर बरबाद

lady paree, mark zuckerburg- India TV Hindi
lady paree, mark zuckerburg

पूर्व प़र्न स्टार ला तियेजीरा उर्फ़ लेडी पैरी ने फ़ैसबुक और उसके मालिक मार्क ज़ुकरबर्ग पर 67 अरब रुपये (1 बिलियन डॉलर) का मुक़दमा किया है। पैरी ने ज़करबर्ग पर उसका वयस्क फिल्मी करिअर बरबाद करने का आरोप लगाया है।

41 साल की पैरी ने दावा किया कि फ़ैसबुक में उसके बारे में पोस्ट किया गया था कि वह पैदाइशी पुरुष थी और इससे उसका वयस्क फिल्मी करिअर बरबाद हो गया। इस पोस्ट के बाद अभद्र भाषा सुननी पड़ी और मौत की धमकी भी मिलने लगी लेकिन फ़ैसबुक ने इन पोस्टों को हटाने के लिए कुछ नहीं किया।

पैरी ने इसके पहले भी एक पॉर्न कंपनी पर मुक़दमा किया है जिसने कहा था कि पैदाइस के समय उसके (पैरी) पुरुष और महिला, दोनों के अंग थे। पैरी ने दावा किया कि सोशल मीडिया में अब भी इस तरह की झूठी ख़बरे आ रही हैं जिससे उसके पॉर्न करिअर पर असर पड़ा है।

पैरी ने दावा किया है कि इस तरह की पोस्ट के प्रकाशन के ज़रिये ज़ुकरबर्ग और फ़ैस बुक ने उसे मानसिक तनाव दिया है। इन पोस्ट की वजह से उसे फिल्में मिलनी बांद हो गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश