1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी-मेक्सिको सीमा ‘पूरी तरह’ बंद रखने की चेतावनी दी

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी-मेक्सिको सीमा ‘पूरी तरह’ बंद रखने की चेतावनी दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2018 09:45 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 09:45 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार के लिए आर्थिक सहायता की उनकी मांग को सांसदों द्वारा खारिज किए जाने की स्थिति में मेक्सिको के साथ लगने वाली दक्षिणी अमेरिकी सीमा को “पूरी तरह” बंद करने की शुक्रवार को चेतावनी दी।

Donald Trump, Mexico- India TV Hindi
President Donald Trump threatens to shut down entire border with Mexico

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार के लिए आर्थिक सहायता की उनकी मांग को सांसदों द्वारा खारिज किए जाने की स्थिति में मेक्सिको के साथ लगने वाली दक्षिणी अमेरिकी सीमा को “पूरी तरह” बंद करने की शुक्रवार को चेतावनी दी।

Related Stories

ट्रंप ने ट्वीट किया, “अगर विरोध कर रहे डेमोक्रेट सांसदों ने दीवार पूरी करने के लिए और बेतुके आव्रजन कानूनों को बदलने के लिए हमें पैसा नहीं देते हैं, जिनका बोझ हमारे देश को उठाना पड़ रहा है, तो हमें दक्षिणी सीमा को मजबूरन पूरी तरह बंद करना पड़ेगा।”

रिपबल्किन नेता की यह चेतावनी ऐसे वक्त में आई है जब संघीय सरकार के आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज का अगले हफ्ते भी ठप रहना तय है क्योंकि अमेरिकी सांसद सीमा अवरोधक के लिए धन मुहैया कराने को लेकर ट्रंप के अनुरोध को मानने के लिए किसी भी तरह तैयार नहीं हुए।

दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। एक ओर डेमोक्रेटों ने परियोजना के लिए पांच अरब डॉलर देने से इनकार कर दिया वहीं अपने शासनकाल में सख्त आव्रजन नीतियों को केंद्र में रखने वाले राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि धन नहीं मिलने तक वह सरकार को पूरा बजट नहीं देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश