1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया: दोषी ने जेल में निहत्थे अधिकारियों को गोली मारी

कैलिफोर्निया: दोषी ने जेल में निहत्थे अधिकारियों को गोली मारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 12:31 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 12:31 pm IST

फ्रेस्नो: कैलिफोर्निया की एक सेन्ट्रल जेल में एक पूर्व दोषी द्वारा लॉबी में दो निहत्थे अधिकारियों को गोली मार कर घायल करने की घटना के बाद, वहां की सुरक्षा समीक्षा की जा रही है। हालांकि

california- India TV Hindi
california

फ्रेस्नो: कैलिफोर्निया की एक सेन्ट्रल जेल में एक पूर्व दोषी द्वारा लॉबी में दो निहत्थे अधिकारियों को गोली मार कर घायल करने की घटना के बाद, वहां की सुरक्षा समीक्षा की जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि उनका तत्काल बदलाव का कोई इरादा नहीं है। शेरिफ के प्रवक्ता टोनी बोट्टी ने बताया कि शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना की समीक्षा के बाद अधिकारी तय करेंगे कि फ्रेस्नो काउंटी जेल के सार्वजनिक क्षेत्र में प्रक्रियाओं को बदलने के लिए क्या किया जा सकता है।

गोलीबारी की घटना में घायल हुए दो अधिकारियों, जुआनिटा डेविला और टोआमलैम स्कैनलान की हालत गंभीर है। बोट्टी ने बताया कि वहां निहत्थे अधिकारी तैनात रहते हैं और सुरक्षित क्षेत्र तक जाने के लिए आगंतुकों को मेटल डिक्टेटरों से होकर गुजरना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों के सिर और गर्दन के पास गोली मारने के आरोपी थोंग वांग (37) के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, हैंडगन रखने और जेल में नशीली दवाएं लाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश