1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नस्लीय भेदभाव अमेरिका के डीएनए में: ओबामा

नस्लीय भेदभाव अमेरिका के डीएनए में: ओबामा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 23, 2015 12:52 pm IST,  Updated : Jun 23, 2015 12:52 pm IST

वाशिंगटन: नस्लवाद पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कहा कि नस्लीय भेदभाव अमेरिका के डीएनए में है। उन्होंने कहा, अमेरिका अपनी नस्लीय मानसिकता से अभी तक नहीं उबरा है और आज भी

नस्लीय भेदभाव अमेरिका...- India TV Hindi
नस्लीय भेदभाव अमेरिका के डीएनए में: ओबामा

वाशिंगटन: नस्लवाद पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कहा कि नस्लीय भेदभाव अमेरिका के डीएनए में है। उन्होंने कहा, अमेरिका अपनी नस्लीय मानसिकता से अभी तक नहीं उबरा है और आज भी यहां नस्लवाद की जड़े बहुत गहरी है।

 चा‌र्ल्सटन में अश्वेतों के ऐतिहासिक चर्च में गोलीबारी की घटना को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान ओबामा ने कहा कि नस्लवाद को हम अभी तक खत्म नहीं कर पाए हैं। ओबामा ने कहा कि अश्वेतों के प्रति सार्वजनिक तौर पर विनम्र होना या प्रत्यक्ष भेदभाव नहीं करना नस्लीय भेदभाव को मापने का पैमाना नहीं है। यह अभी भी हमारे डीएनए में है। यह खुलेआम भेदभाव का मामला भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर सवाल यह है कि हम अपनी सामान्य परंपराओं के जरिए एक ऐसा माध्यम तैयार करें जो 21 साल के बच्चे को कुछ गलत करने से रोके। ओबामा ने कहा कि हालांकि अमेरिका में नस्लवाद को लेकर नजरिए में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।

उन्होंने अपना हवाला देते हुए कहा कि मैं एक श्वेत मां और अश्वेत पिता की संतान हूं और इस बदलाव को महसूस कर रहा हूं। पूरा बदलाव आने में समय लगेगा। राष्ट्रपति ने साक्षात्कार में बंदूक पर नियंत्रण की भी वकालत की।

 गौरतलब है कि 18 जून को 21 साल के श्वेत युवक डायलन रूफ ने चा‌र्ल्सटन के चर्च में गोलीबारी कर 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पूछताछ में उसने कबूला था कि वह इस हमले की कई महीनों से तैयारी कर रहा था और अमेरिका में नस्लीय हिंसा भड़काना चाहता था। जिस बंदूक से उसने घटना को अंजाम दिया था वह उसे पिता ने जन्मदिन पर उपहार में दिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश