1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप को झटका, संसद ने यमन युद्ध में सऊदी अरब को दी जाने वाली अमेरिकी मदद खत्म की

ट्रंप को झटका, संसद ने यमन युद्ध में सऊदी अरब को दी जाने वाली अमेरिकी मदद खत्म की

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2019 09:04 am IST,  Updated : Feb 14, 2019 09:04 am IST

सीनेट ने भी पिछले साल ऐसा ही विधेयक पारित किया था लेकिन तब रिपब्लिकन के नियंत्रण वाला सदन इस पर मतदान नहीं करा पाया था जिससे यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया। वर्तमान में सदन में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।

ट्रंप को झटका, संसद ने यमन युद्ध में सऊदी अरब को दी जाने वाली अमेरिकी मदद खत्म की- India TV Hindi
ट्रंप को झटका, संसद ने यमन युद्ध में सऊदी अरब को दी जाने वाली अमेरिकी मदद खत्म की

वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को झटका देते हुए यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिकी सदन ने बुधवार को 177 के मुकाबले 248 मतों से ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर दिया जिसके बाद राष्ट्रपति को 30 दिनों के भीतर ‘‘यमन से अमेरिकी सशस्त्र बलों को हटाना होगा।’’ यमन में वर्षों से चल रहे संघर्ष में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं।

Related Stories

विधेयक के पक्ष में 18 रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। मतदान से सीनेट पर कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है। सीनेट ने भी पिछले साल ऐसा ही विधेयक पारित किया था लेकिन तब रिपब्लिकन के नियंत्रण वाला सदन इस पर मतदान नहीं करा पाया था जिससे यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया। वर्तमान में सदन में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।

वर्षों से अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेपों का विरोध कर रहे डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने टि्वटर पर कहा, ‘‘सदन में मेरा प्रस्ताव पारित होने के साथ हम इस मानवीय प्रलय में अपनी संलिप्तता खत्म करने के करीब हैं।’’ रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति की, सीरिया और अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने की योजना समेत अन्य विदेश नीति विवादों पर भी अंसतोष जताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश