1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर रिपब्लिकन पार्टी में मतभेद

ट्रंप की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर रिपब्लिकन पार्टी में मतभेद

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2016 04:02 pm IST,  Updated : May 07, 2016 04:02 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर उभर रहे डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पार्टी के भीतर काफी मतभेद देखने को मिल रहे हैं।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर उभर रहे डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पार्टी के भीतर काफी मतभेद देखने को मिल रहे हैं। पार्टी के प्रतिष्ठित नेतृत्व के शीर्ष वर्ग ने खुल कर कहा कि वे 69 वर्षीय ट्रंप को समर्थन नहीं देंगे, लेकिन उन्हें राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी के पूर्व उम्मीदवार बॉब डोल समेत कई नेताओं का समर्थन मिला है।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के दावेदारों जेब बुश अैर सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने खुलकर कहा है कि वे इस दौड़ में ट्रंप का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन ट्रंप की मुहिम को टेक्सास के पूर्व गवर्नर रिक पेरी और बॉब डाल के समर्थन से काफी बल मिला है। डोल ने एक बयान में कहा, ट्रंप के समर्थन में हमारे देश के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। यह महत्वपूर्ण है कि उनके मतों का सम्मान किया जाए और अब समय आ गया है कि हम पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड जे ट्रंप का समर्थन करें।

उन्होंने कहा कि उनकी जुलाई में क्लीवलैंड कन्वेंशन में भाग लेने की योजना है जहां ट्रंप को औपचारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। लेकिन दो पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश एवं जॉर्ज डब्ल्यू बुश और 2008 के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सीनेटर जॉन मैकेन ने कहा कि वे क्लीवलैंड कन्वेंशन में भाग नहीं लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश