1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सऊदी सुल्तान अमेरिका-खाड़ी शिखर वार्ता में शामिल नहीं होंगे

सऊदी सुल्तान अमेरिका-खाड़ी शिखर वार्ता में शामिल नहीं होंगे

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 11:32 am IST,  Updated : May 12, 2015 11:34 am IST

वाशिंगटन: सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद अगले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने जा रहे अमेरिका-खाड़ी शिखर वार्ता में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी वाशिंगटन डीसी स्थित सऊदी

सऊदी सुल्तान...- India TV Hindi
सऊदी सुल्तान अमेरिका-खाड़ी शिखर वार्ता में शामिल नहीं होंगे

वाशिंगटन: सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद अगले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने जा रहे अमेरिका-खाड़ी शिखर वार्ता में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी वाशिंगटन डीसी स्थित सऊदी अरब के दूतावास ने दी। दूतावास ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि अमेरिका और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के अन्य सदस्य देशों (बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात) के नेताओं के बीच होने वाली इस शिखर वार्ता में सुल्तान अपनी जगह शहजादे मोहम्मद बिन नैफ को भेजेंगे। नैफ उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भी हैं।

ओबामा सर्वप्रथम बुधवार को व्हाइट हाउस में जीसीसी नेताओं से मुलाकात करेंगे और अगले दिन कैंप डेविड में मिलेंगे।

इस शिखर वार्ता के जरिए अमेरिका की खाड़ी क्षेत्र के अपने भागीदारों के प्रति सुरक्षा प्रतिबद्धता बढ़ने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्दल बिन अहमद अल-जुबेर के हवाले से कहा है कि सऊदी के सुल्तान शिखर वार्ता में उप शहजादे मोहम्मद बिन सलमान को भी भेज रहे हैं। सलमान देश के द्वितीय उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरान तथा पी5 प्लस1 समूह -अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस और जर्मनी- के बीच परमाणु मुद्दे पर अंतिम समझौते तक पहुंचने की समय सीमा 30 जून है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश