1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: जब एशियाई यात्री को घसीटकर निकाला गया विमान से...

VIDEO: जब एशियाई यात्री को घसीटकर निकाला गया विमान से...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2017 03:58 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 03:58 pm IST

शिकागो के ओहियो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यूनाइटेट एक्सप्रेस के एक विमान से सुरक्षा अधिकारियों द्वारा एक यात्री को घसीटकर विमान से उतारने की घटना का वीडियो वायरल हो जाने के कुछ ही मिनट बाद एयरलाइंस को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा।

security officers violently drag passenger off overbooked...- India TV Hindi
security officers violently drag passenger off overbooked united flight

शिकागो: शिकागो के ओहियो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यूनाइटेट एक्सप्रेस के एक विमान से सुरक्षा अधिकारियों द्वारा एक यात्री को घसीटकर विमान से उतारने की घटना का वीडियो वायरल हो जाने के कुछ ही मिनट बाद एयरलाइंस को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा। इस पूरे वाक्ये की एक यात्री ने वीडियो बना ली थी और फिर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में सुरक्षा अधिकारी एक यात्री को विमान के पीछे के हिस्से से आगे के हिस्से की ओर पीठ के बल घसीट के ले जाता दिख रहा है। घबराए हुए यात्री के होठ से खून बहता दिख रहा है।

वीडियो में यात्री मुझे घर जाना है, मुझे घर जाना है कहता दिख रहा है। रविवार रात को विमान में यात्री के साथ हुए इस व्यवहार पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रोष प्रकट किया है। विमान में मौजूद कई लोग भी उस अग्यात व्यक्ति को विमान से निकाले जाने के तरीके का विरोध करते दिख रहे हैं।

यूनाइटेड एक्सप्रेस का अधिकारी कथित तौर पर विमान में एयरलाइंस के अपने साथी चार कर्मियों के लिए जगह बनाने की कोशिश कर रहा था जिस कारण लुईसविला जा रहे विमान में से उसे चार यात्रियों को उतारना था। इसके लिए उन्होंने पहले 400 डॉलर की पेशकश की और फिर 800 डॉलर की लेकिन जब कोई भी यात्री उतरने को राजी नहीं हुआ तो उन्होंने यूं ही चार यात्रियों का चयन कर लिया। चार में से तीन यात्री विमान से उतर गए लेकिन चौथे यात्री ने विरोध किया जिसके बाद यह घटना घटी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश