1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 1 पुलिसकर्मी की मौत

अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 1 पुलिसकर्मी की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2017 09:58 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 09:58 am IST

अभी अभी खबर आई है कि अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी के पुलिस विभाग में फायरिंग हुई। घटना में एक पुलिस अफसर की मौत हो गई।

shooting at texas tech university police department- India TV Hindi
shooting at texas tech university police department

अभी अभी खबर आई है कि अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी के पुलिस विभाग में फायरिंग हुई। घटना में एक पुलिस अफसर की मौत हो गई। घटना के बाद टेक्सास यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। एक स्टूडेंट को वेलफेयर चेक के लिए पुलिस विभाग के अंदर ले जाया गया था। आरोप है कि पुलिस विभाग में अंदर आते ही स्टूडेंट ने पिस्टल निकालकर पुलिस अफसर पर हमला कर दिया। (भारत के साथ मिलकर शांति स्थापित करना चाहता है चीन)

सूत्रों के अनुसार शूटर कैंपस में ही छिपा था। अभी तक पुलिस को हमलावर के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता क्रिस कुक के मुताबिक कैंपस पुलिस ने सोमवार शाम को चेकिंग की थी, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स के कमरे से ड्रग्स मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश