1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: इस्लामिक ग्रुप ने कहा पत्नी की पिटाई ''एक ख़ूबसूरत नैमत (वरदान)'' है।

VIDEO: इस्लामिक ग्रुप ने कहा पत्नी की पिटाई ''एक ख़ूबसूरत नैमत (वरदान)'' है।

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2017 04:54 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 05:01 pm IST

आज जहां महिलाएं पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और अपना नाम साबित कर रही है वहीं एक देश ऐसा है जहां महिलाएं पति की मार को एक वरदान मानती है।

Sick moment Muslim teacher demonstrates how a man should...- India TV Hindi
Sick moment Muslim teacher demonstrates how a man should BEAT women with a stick

आज पूरा संसार महिलाओं के बारे में सोच रहा है महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से दुनिया का हर देश निपटना चाहता है। आज महिलाओं का मुद्दा किसी भी देश के लिए एक गंभीर मुद्दा है। और इस पर कई ऐसे कानून और नियम लागू हो चुके हैं जिसमें महिलाओं को विशेष अधिकार दिए गए है। आज जहां महिलाएं पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और अपना नाम साबित कर रही है वहीं एक देश ऐसा है जहां महिलाएं पति की मार को एक वरदान मानती है। जी हां यह देश हैं अमेरिका। अमेरिका के एक इस्लामिक संगठन की महिलाओं का मानना कहा है कि पतियों की ओर से मार खाना पत्नियों के लिए एक वरदान के समान है।

सिडनी के प्राइमरी स्कूल की एक टीचर ने बताया कि पुरूषों को यह अधिकार है कि वह डंड़े से महिलाओं की पिटाई कर सके। सिडनी में हुए एक 30 मिनट के साक्षात्कार में रीम अलौच ने अतीका लटीफी को बताया कि किस प्रकार महिलाओं को मारना एक प्रतीकात्मक कार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि एक समय के बाद जब महिला पुरूष की बात ना माने तो पुरूष मारने के लिए लकड़ी (सिवाक) का भी इस्तेमाल कर सकता है।

इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया गया। रीम अलौच ने आगे बताया कि पुरूष अपनी पत्नी को सजा देने के लिए सिवाक का इस्तेमाल भी कर सकता है। रीम ने बताया की पुरूष अपनी पत्नी को रूमाल से भी मार सकता है। रीम अलौच ने कहा कि यह एक प्रतीकात्मक कार्य है जबकि लतीफी ने कहा कि यह भगवान का एक वरदान है। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई महिला अपनी पति की मार का विरोध करती है तो यह अल्लाह और बगवान का अनादर करना होता है। दोनों ही महिलाओं ने कहा कि अगर पति को अपनी पत्नी की कोई चीज पसंद नहीं है तो वह उसे पीट सकता है क्योंकि आदमी घर का मुखिया होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश