1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सिख-अमेरिकी दंपति का फूड ट्रक लॉस एंजिल्स में बेघरों को खिलाता है खाना

सिख-अमेरिकी दंपति का फूड ट्रक लॉस एंजिल्स में बेघरों को खिलाता है खाना

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 05:53 pm IST

लॉस एंजिल्स के सिख-अमेरिकी दंपति एक फूड ट्रक सेवा चलाता है, जो शहर के बेघर लोगों को खाना खिलाने के लिए रोजाना 200 बर्रिटोस (एक तरह का मेक्सिकन भोजन) बांटते हैं।

सिख-अमेरिकी दंपति का...- India TV Hindi
सिख-अमेरिकी दंपति का फूड ट्रक लॉस एंजिल्स में बेघरों को खिलाता है खाना

लॉस एंजिल्स: लॉस एंजिल्स के सिख-अमेरिकी दंपति एक फूड ट्रक सेवा चलाता है, जो शहर के बेघर लोगों को खाना खिलाने के लिए रोजाना 200 बर्रिटोस (एक तरह का मेक्सिकन भोजन) बांटते हैं। 'द अमेरिकन बाजार' की गुरुवार की रिपोर्ट में कहा गया है रवि सिंह और उनकी पत्नी जैकी का फूड ट्रक जिसे 'शेयर ए मील' के नाम से जाना जाता है। वह लॉस एंजिल्स के विभिन्न जगहों पर जाकर गरीब व जरूरतमंद को शाकाहारी बर्रिटोस व पानी बांटता है।

सिंह ने कहा कि हर शाम विभिन्न जातियों व संस्कृति के स्वंयसेवकों का एक समूह शेयर ए मील के सेंट्रल कम्युनिटी किचेन में चावल और बीन्स रोल करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, "फूड ट्रक हमारे मोबाइल किचेन हैं, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रातों को उन जगहों पर जाते हैं जहां बेघर लोग जमा रहते हैं। फूड ट्रक एक निश्चित समय पर पहुंचता है।"

स्वयंसेवक इन स्थानों पर मिलते हैं और सेवा के पहले घंटे में बर्रिटोस को रोल करने में मदद करते हैं। दूसरे घंटे में वे न सिर्फ गरम भोजन परोसते हैं, साथ ही पानी भी देते हैं। इसके अलावा मोजे, कंबल व अन्य सहायता भी दी जाती है।

'शेयर ए मील' ट्रक हफ्ते के प्रत्येक दिन बेघरों को खाना खिलाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश