1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेयर की हत्या के मामले में छह गिरफ्तार, चार अन्य गिरफ्तारी

मेयर की हत्या के मामले में छह गिरफ्तार, चार अन्य गिरफ्तारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2016 11:41 am IST,  Updated : Jul 25, 2016 11:42 am IST

मेक्सिको में मेयर की हत्या के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दक्षिणी मेक्सिको के चिआपास में एक संकटग्रस्त शहर से चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

gun- India TV Hindi
gun

मेक्सिको: मेक्सिको में मेयर की हत्या के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दक्षिणी मेक्सिको के चिआपास में एक संकटग्रस्त शहर से चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सैन जुआन चमुला में सेंट्रल स्क्वेयर पर कई दिन चले विरोध प्रदर्शन के दौरान बंदूकधारियों ने शनिवार सुबह करीब सात बजे स्थानीय समयानुसार मेयर डोमिनगो लोपेज गोंजालेज और शहर के दो अधिकारियों सहित पांच लोगों की हत्या कर दी थी । 

हमले में नगर पालिका प्रशासन का एक चालक और निवासी भी मारा गया था और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये थे जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिआपास सरकार ने कल एक बयान में बताया कि हमले के लिए जिम्मेदार छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और इन्हें न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। 

मेक्सिको में मादक पदार्थ संबंधी हिंसा में हाल के महीनों में कई मेयरों की हत्या कर दी गई है और पिछले एक दशक में हजारों अन्य लोगों की जान भी गई है । शनिवार की मध्यरात्रि गुएरेरो राज्य में एक मेयर और उसके चालक की हत्या कर दी गई थी । यह हमला भी मादक पदार्थ संबंधी हिंसा से जुड़ा था । वामपंथी डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशन पार्टी ने कहा कि पिछले दशक में 75 मेयर मारे गए हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश