1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बेटे ने बनाया अपनी गर्लफ्रेंड और मां के बीच की लड़ाई का वीडियो

बेटे ने बनाया अपनी गर्लफ्रेंड और मां के बीच की लड़ाई का वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2015 01:47 pm IST,  Updated : Apr 26, 2015 01:51 pm IST

न्यूयॉर्क: सोशल मीडिया का खुमार लोगों के सिर पर किस कदर हावी है, इसका एक अजीब और हास्यास्पद नजारा अमेरिका में देखने को मिला। एक किशोर की गर्लफ्रेंड और मां आपस में लड़ रही थीं,

बेटे ने बनाया अपनी...- India TV Hindi
बेटे ने बनाया अपनी गर्लफ्रेंड और मां के बीच की लड़ाई का वीडियो

न्यूयॉर्क: सोशल मीडिया का खुमार लोगों के सिर पर किस कदर हावी है, इसका एक अजीब और हास्यास्पद नजारा अमेरिका में देखने को मिला। एक किशोर की गर्लफ्रेंड और मां आपस में लड़ रही थीं, जबकि बेटा इस घटना की वीडियो बनाने में व्यस्त था।

न्यूयॉर्क के एक किशोर के घर के बाहर दो मिनट तक चली इस लड़ाई का उस किशोर ने जमकर लुत्फ उठाया। सेल्फी स्टिक के सहारे यह इस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग कर रहा था। दोनों के बीच यह लड़ाई इतना हिंसक रूप ले रही थी कि वे एक-दूसरे को पटक-पटक कर मार रही थीं और दांतों से काट रही थीं।

समाचार पत्र 'डेली न्यूज' के मुताबिक, इस हाथापाई के दौरान गर्लफ्रेंड ने लड़के से इस लड़ाई को बंद कराने को कहा, लेकिन लड़के ने अधिक गंभीरता नहीं दिखाते हुए कहा कि वह कोशिश कर रहा रहा है, लेकिन उस समय भी वह घटना की वीडियो बनाने में व्यस्त था।

दोनों महिलाओं के बीच यह हाथापाई उस समय शुरू हुई, जब किशोर की मां ने लड़की पर उसका कुत्ता चुराने का आरोप लगाया। इस वीडियो के अंत में किशोर इस वीडियो को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर हर जगह देखे जाने की बात कह रहा है। वीडियो को किशोर ने 'लाइवलीक' पर अपलोड किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश