1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जल्द ही फेसबुक पर बिकेंगे गिफ्ट, बुक होंगी रेस्तरां सीट्स

जल्द ही फेसबुक पर बिकेंगे गिफ्ट, बुक होंगी रेस्तरां सीट्स

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2015 10:29 pm IST,  Updated : Aug 27, 2015 10:29 pm IST

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जल्द ही 'एम' नाम से एक नई सेवा शुरू करने वाली है, जिसका इस्तेमाल करके फेसबुक सब्सक्राइबर्स न सिर्फ गिफट्स खरीद सकेंगे, बल्कि रेस्तरां में अपनी

जल्द ही फेसबुक पर...- India TV Hindi
जल्द ही फेसबुक पर बिकेंगे गिफ्ट, बुक होंगी रेस्तरां सीट्स

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जल्द ही 'एम' नाम से एक नई सेवा शुरू करने वाली है, जिसका इस्तेमाल करके फेसबुक सब्सक्राइबर्स न सिर्फ गिफट्स खरीद सकेंगे, बल्कि रेस्तरां में अपनी सीट भी बुक करा सकेंगे।

नई सेवा 'एम' का परीक्षण आज से

फेसबुक के संदेश उत्पादों के उपाध्यक्ष डेविड मार्कस ने कहा, "आज (गुरुवार) हम नई सेवा 'एम' के परीक्षण की शुरुआत कर रहे हैं। यह मैसेंजर में एक व्यक्तिगत डिजिटल असिस्टेंट है, जो आपकी तरफ से सूचना प्राप्त करता है और आपका काम पूरा करता है।"

एप्पल के 'सिरी' से अलग है फेसबुक का 'एम'

मार्कस ने कहा कि 'एम' वह काम कर सकता है, जो कोई अन्य नहीं कर सकता। बाजार में मौजूद अन्य वर्चुअल असिस्टेंट एप्पल के 'सिरी' व माइक्रोसॉफ्ट के 'कोर्टाना' से अलग 'एम' उपयोगकर्ता की तरफ से काम पूरा करता है।

'एम' से खरीदें सामान औऱ बुक करें रेस्टरां सीटें

उन्होंने कहा, "यह वस्तुओं की खरीद कर सकता है, रेस्तरां में सीट बुक कर सकता है, यात्रा का प्रबंध कर सकता है, समय लेने के साथ ही कई और काम निपटा सकता है।"

70 करोड़ लोग करते हैं फेसबुक मेसेंजर इस्तेमाल

मार्कस ने कहा कि परियोजना अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मैसेंजर के उपयोगकर्ताओं की मदद की दिशा में कई कदम आगे निकल चुका है। दुनियाभर में 70 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश