1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. टेक्सास: घर में हुई फायरिंग में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

टेक्सास: घर में हुई फायरिंग में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2017 10:31 am IST,  Updated : Sep 11, 2017 10:57 am IST

टेक्सास के प्लानो में हुई फायरिंग में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह मामला रविवार रात करीब 8 बजे का है।

Texas 8 people killed in firing incident - India TV Hindi
Texas 8 people killed in firing incident

अमेरिका के उत्तरी टेक्सास के अधिकारियों ने बताया कि प्लेनो में एक घर में हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें एक संदिग्ध भी शामिल है। गोलीबारी की घटना कल डलास से 20 मील की दूरी पर पूर्वोत्तर में स्थित एक शहर में हुई थी।

प्लेनो पुलिस के प्रवक्ता डेविड टिले ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की खबर मिली थी। जब एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा और घर में प्रवेश किया तो उनका सामना गोली चलाने वाले संदिग्ध शख्स से हुआ। टिले ने बताया कि अधिकारी ने गोली चलाई और संदिग्ध को मार गिराया।

इस गोलीबारी में दो शख्स घायल हुए हैं। उनकी स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। पीड़ितों और संदिग्ध की अब तक पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग व्यस्क हैं। इस संबंध में जांच जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश